1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आंध्र के मुख्यमंत्री ने पी वी सिंधू को बैडमिंटन अकादमी के लिये जमीन देने का वादा किया

आंध्र के मुख्यमंत्री ने पी वी सिंधू को बैडमिंटन अकादमी के लिये जमीन देने का वादा किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2019 10:11 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 08:11 am IST

सिंधू ने अपने माता-पिता के साथ यहां सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्व चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई और भविष्य में और पदक जीतने के लिये शुभकामना भी दी।

पीवी सिंधू- India TV Hindi
पीवी सिंधू Image Source : GETTY IMAGE

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को विशाखापत्तनम में बैडमिंटन अकादमी खोलने के लिये पांच एकड़ जमीन देने का वादा किया।

सिंधू ने अपने माता-पिता के साथ यहां सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्व चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई और भविष्य में और पदक जीतने के लिये शुभकामना भी दी।

बाद में खेलमंत्री एम श्रीनिवास राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन अकादमी के लिये जमीन देने के सिंधू के अनुरोध को भी मान लिया । बाद में सिंधू ने राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से भी मुलाकात की । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल