1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडी मरे प्रदर्शनी टूर्नामेंट ‘बैटल ऑफ ब्रिट्स’ के प्लेआफ मैच से हटे

एंडी मरे प्रदर्शनी टूर्नामेंट ‘बैटल ऑफ ब्रिट्स’ के प्लेआफ मैच से हटे

 Reported By: IANS
 Published : Jun 28, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 08:03 pm IST

ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ब्रिट्स प्रदर्शनी टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्लेआफ मैच से हट गए हैं। 

एंडी मरे प्रदर्शनी...- India TV Hindi
एंडी मरे प्रदर्शनी टूर्नामेंट ‘बैटल ऑफ ब्रिट्स’ के प्लेआफ मैच से हटे Image Source : GETTY

लंदन| ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ब्रिट्स प्रदर्शनी टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्लेआफ मैच से हट गए हैं। लॉन टेनिस एसोसिएशन (एलटीए) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एलटीए ने अपनी वेबसाइट पर कहा, " एंडी मरे, कैमरोन नॉरी के साथ होने वाले तीसरे स्थान के प्लेआफ मैच से हट गए हैं। उनकी जगह अब जेम्स वार्ड लेंगे।"

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 मरे चोट के कारण सात महीने तक कोर्ट से दूर रहने के बाद इस चैरिटी टूर्नामेंट से टेनिस में वापसी कर रहे थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन उनके भाई जैमी ने किया है।

33 वर्षीय मरे ने पिछले पांच दिन के दौरान चार मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने लियाम ब्रोअडी और वार्ड को हराया था, लेकिन शनिवार को सेमीफाइनल में उन्हें डेन इवांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तीन बार ओलंपिक चैंपियन मरे ने हाल में कहा था कि सामाजिक दूरी के नियमों के अभाव के कारण नोवाक जोकोविक के एड्रिया टूर ने टेनिस को बदनाम कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल