1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जून में चैरिटी टूर्नामेंट से वापसी टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे एंडी मर्रे

जून में चैरिटी टूर्नामेंट से वापसी टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे एंडी मर्रे

 Edited By: Bhasha
 Published : May 29, 2020 03:47 pm IST,  Updated : May 29, 2020 03:47 pm IST

इस टूर्नामेंट का नाम ‘श्रोडर्स बैटल ऑफ द ब्रिट्स’ है जिसे दर्शकों के बिना खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 23 से 28 जून तक लंदन के लॉन टेनिस एसोसिएशन के रोहैम्पटन बेस में होगा।   

Andy Murray, Lawn Tennis Association, coronavirus outbreak- India TV Hindi
Andy Murray Image Source : GETTY

पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे अपनी चोट से उबरने के बाद 23 जून को कोर्ट पर वापसी करेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन उनके भाई जैमी मर्रे कर रहे है जिसका मकसद ब्रिटेन के ‘नेशनल हेल्थ सर्विस’के लिए राहत कोष जमा करना है। 

इस टूर्नामेंट का नाम ‘श्रोडर्स बैटल ऑफ द ब्रिट्स’ है जिसे दर्शकों के बिना खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 23 से 28 जून तक लंदन के लॉन टेनिस एसोसिएशन के रोहैम्पटन बेस में होगा। 

इसमें दो बार के विम्बलडन चैम्पियन मर्रे के अलावा उनके साथी ब्रिटिश खिलाड़ी काइल एडमंड और डैन इवांस भी खेलेंगे। इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण एमेजॉन प्राइम पर होगा और आयोजकों का लक्ष्य इससे 1,22,000 डॉलर की रकम इकट्ठा करने का है। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए सत्र अभी स्थगित है ऐसे में नवंबर में डेविस कप के बाद पहली बार 33 साल के मर्रे को टेनिस खेलते देखना प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर है। 

जैमी मर्रे ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ महीने सभी के लिए अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण रहा हैं और हम इस टूर्नामेंट को वापसी के तौर पर देख रहे हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल