1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शूटर अंगद और मैराज के पदक से भारत ने छुआ 15 ओलंपिक कोटे का आंकड़ा

शूटर अंगद और मैराज के पदक से भारत ने छुआ 15 ओलंपिक कोटे का आंकड़ा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 01:31 pm IST

अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए निशानेबाजी में भारत के अब 15 कोटा हो गए हैं। 

shooting- India TV Hindi
शूटर अंगद और मैराज के पदक से भारत ने छुआ 15 ओलंपिक कोटे का आंकड़ा Image Source : NRAI/TWITTER

दोहा| अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए निशानेबाजी में भारत के अब 15 कोटा हो गए हैं। रियो में भारत के 12 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। इस लिहाज से भारत उस संख्या को पार कर चुका है। रियो में हालांकि भारत को एक भी पदक नहीं मिला था।

अंगद और मैराज ने रविवार को यहां 14वें एशियाई चैंपियनशिप में शॉट गन स्पर्धा में क्रमश : स्वर्ण और रजत जीता तथा ओलंपिक कोटा हासिल किया। शॉट गन स्पर्धा में अभी तक अंगद और मैराज ही ओलंपिक कोटा पाने में सफल रहे हैं।

इससे पहले युवा भारतीय निशानेबाज एश्वर्य तोमर ने भारत को 13वां और पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत ने 12वां कोटा दिलाया था। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंगद और मैराज को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल