1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फेड कप: कजाकिस्तान ने भारत को 3-0 से दी शिकस्त

फेड कप: कजाकिस्तान ने भारत को 3-0 से दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Feb 09, 2019 12:25 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 12:25 pm IST

पूल-ए के इस मुकाबले में भारत की ओर से अंकिता रैना और करमन कौर थांडी को अपने-अपने एकल मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

फेड कप: कजाकिस्तान ने...- India TV Hindi
फेड कप: कजाकिस्तान ने भारत को 3-0 से दी शिकस्त

अस्ताना (कजाकिस्तान): भारतीय महिला टेनिस टीम को शुक्रवार को फेड कप के एशिया-ओसनिया ग्रुप स्तर के पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में कजाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। कजाकिस्तान ने भारत को 3-0 से मात दी। पूल-ए के इस मुकाबले में भारत की ओर से अंकिता रैना और करमन कौर थांडी को अपने-अपने एकल मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

एकल वर्ग के पहले मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-96 स्थानीय खिलाड़ी जरिना डियाज ने करमन को 6-3, 6-2 से पराजित किया। करमन सिर्फ दो ब्रेक अंक ही अपने पक्ष में कर पाईं। 

करमन की हार के बाद वर्ल्ड नंबर-165 अंकिता से उम्मीदें थीं लेकिन वह भी युलिया पुतिनत्सेवा से मुकाबला गंवा बैठी। वर्ल्ड नंबर-43 युलिया ने अंकिता को 6-1, 7-6 से मात दी। 

एकल में हार झेलने के बाद युगल में भारत को निराशा ही हाथ लगी। रिया भाटिया और प्रार्थना थोंबारे की भारतीय जोड़ी को ऐना दानिलिना और गालिना वोस्कोबोएवा ने 6-1, 6-1 से हराया। 

भारत को अपना अगला मुकाबला शनिवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल