1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अनुराग ठाकुर ने संभाला खेल मंत्रालय का प्रभार

अनुराग ठाकुर ने संभाला खेल मंत्रालय का प्रभार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2021 05:38 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 05:38 pm IST

मणिशंकर अय्यर के बाद ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री हैं जिन्हें खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Anurag Thakur takes charge as sports minister- India TV Hindi
Anurag Thakur takes charge as sports minister Image Source : TWITTER HANDLE/@IANURAGTHAKUR

अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक खेलों से दो सप्ताह पहले गुरुवार को यहां नये खेल मंत्री का पद भार संभाला और उम्मीद व्यक्त की कि देश खेलों के क्षेत्र में प्रगति जारी रखेगा।

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं जिसमें भारत का 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भाग लेगा।

ठाकुर ने खेल मंत्रालय का पद भार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत को खेलों में आगे ले जाने के लिये राष्ट्रीय खेल महासंघों, राज्यों और सभी संबंधित पक्षों को साथ लेकर काम करेंगे। किरेन रीजीजू (पिछले खेल मंत्री) के समय जो नयी योजनाएं शुरू की गयी थी उन्हें जारी रखा जाएगा।"

मणिशंकर अय्यर (2006-2008) के बाद ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री हैं जिन्हें खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नितीश प्रमाणिक को खेल मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। ठाकुर के पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी जिम्मा है।

ठाकुर का खेलों से पुराना रिश्ता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तरफ से एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था तथा वह मई 2016 से फरवरी 2017 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी रहे थे।

इससे पहले वह बीसीसीआई के सचिव तथा हिमालच प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष थे। उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।

जूनियर पांड्या और नताशा स्टेंकोविच को मिला एक नया दोस्त, देखिए Pic

ठाकुर हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह इससे पहले वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्यमंत्री थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल