1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जूनियर पांड्या और नताशा स्टेंकोविच को मिला एक नया दोस्त, देखिए Pic

जूनियर पांड्या और नताशा स्टेंकोविच को मिला एक नया दोस्त, देखिए Pic

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 08, 2021 04:17 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 04:17 pm IST

इंस्टाग्राम स्टोरी में नताशा ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो अपने बेटे के साथ एक पिंजरे में चिड़िया को देख रहे हैं।

Meet Agastya Pandya and Natasa Stankovic’s New Friend- India TV Hindi
Meet Agastya Pandya and Natasa Stankovic’s New Friend Image Source : INSTAGRAM HANDLE/NATASA STANKOVIC

नताशा स्टेंकोविच इन दिनों अपना सारा वक्त अपने बेटे अगस्त्य के साथ बिता रही हैं। मां-बेटे की ये जोड़ी इन दिनों छुट्टी मना रही है। बीते कुछ दिनों में हार्दिक पांड्या की पत्नी ने अपने वेकेशन की कुछ फोटो शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी में नताशा ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो अपने बेटे के साथ एक पिंजरे में चिड़िया को देख रहे हैं। नताशा ने ग्रे कलर का स्लीवलेस टॉप और लाइट ग्रे लोअर पहना है, वहीं अगस्त्य ने नीले रंग की टी-शर्ट और भूरे शॉर्ट्स पहने हैं। नताशा ने फोटो पर कैप्शन लिखा, "हेलो फ्रेंड।"

हालांकि ये फोटो अब उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर नहीं है लेकिन नताशा और हार्दिक के एक फैन पेज ने इसे शेयर किया है।

13 जुलाई से शुरू हो रही भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज में हार्दिक टीम इंडिया का हिस्सा हैं। टीम की कप्तानी शिखर धवन को दी गई है और कोच राहुल द्रविड़ हैं। टीम के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार बने हैं।

जन्मदिन मुबारक हो 'दादा'! भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदलने वाले सौरव गांगुली हुए 49 साल के

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इस वक्त यूके में हैं। वहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल