1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तीरंदाज दीपिका, बोम्बायला, लक्ष्मीरानी रियो ओलंपिक टीम में

तीरंदाज दीपिका, बोम्बायला, लक्ष्मीरानी रियो ओलंपिक टीम में

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2016 08:41 am IST,  Updated : May 17, 2016 08:41 am IST

नयी दिल्ली: दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी और लक्ष्मीरानी माझी को रियो ओलंपिक के लिये सोमवार को यहां भारतीय महिला तीरंदाजी टीम में चुना गया। उनका चयन पिछले तीन महीनों में कई चयन ट्रायल के बाद

Deepika Kumari- India TV Hindi
Deepika Kumari

नयी दिल्ली: दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी और लक्ष्मीरानी माझी को रियो ओलंपिक के लिये सोमवार को यहां भारतीय महिला तीरंदाजी टीम में चुना गया। उनका चयन पिछले तीन महीनों में कई चयन ट्रायल के बाद किया गया। रियो में अगस्त में होने वाले खेलों में महिला टीम व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा टीम स्पर्धा में भी हिस्सा लेगी। भारतीय महिला तीरंदाजों ने पिछले साल कोपेनहेगेन में विश्व चैंपियनशिप में टीम के प्रदर्शन के आधार व्यक्तिगत और टीम कोटा हासिल किया था।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने विग्यप्ति में कहा, जनवरी में जमशेदपुर से लेकर दिल्ली और आखिर में बेंगलुरू में पिछले साढ़े तीन महीने में छह चरण के चयन ट्रायल और अभ्यास के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ ने तीन सदस्यीय महिला टीम का चयन किया। एएआई ने इसके अलावा अगले महीने तुर्की के अंताल्या में होने वाले तीसरे चरण के विश्व कप के लिये तीन सदस्यीय पुरूष टीम का भी चयन किया जिसमें जयंत तालुकदार, अतनु दास और मंगल चंपिया शामिल हैं। वे ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

भारत ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के दौरान पुरूष तीरंदाजी में ओलंपिक के लिये एक व्यक्तिगत सीट हासिल की थी। यदि भारतीय पुरूष टीम अंताल्या में क्वालीफाई कर जाती है तो ओलंपिक के लिये दो अन्य व्यक्तिगत सीट भी पक्की हो जाएंगी। यदि पुरूष टीम अंताल्या में क्वालीफाई नहीं कर पाती है तो एएआई चयन ट्रायल करके रियो ओलंपिक के लिये इन तीनों में से किसी का चयन रियो ओलंपिक के लिये करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल