1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चिली ने अर्जेंटीना को हराकर कोपा खिताब जीता

चिली ने अर्जेंटीना को हराकर कोपा खिताब जीता

 Written By: PTI
 Published : Jul 05, 2015 01:13 pm IST,  Updated : Jul 05, 2015 01:13 pm IST

सैंटियागो: चिली ने यहां अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का अपना 99 साल का इंतजार खत्म किया जिससे लियोनेल मेसी को लगातार दूसरे प्रुख अतरराष्ट्रीय फाइनल में

चिली ने अर्जेंटीना को...- India TV Hindi
चिली ने अर्जेंटीना को हराकर कोपा खिताब जीता

सैंटियागो: चिली ने यहां अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का अपना 99 साल का इंतजार खत्म किया जिससे लियोनेल मेसी को लगातार दूसरे प्रुख अतरराष्ट्रीय फाइनल में मायूसी का सामना करना पड़ा।

आर्सनल के स्टार अलेक्सिस सांचेज ने चिली की तरफ से विजयी गोल किया। दोनों टीमें निर्धारित समय में गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें मेजबान चिली ने 4-1 से बाजी मारी।

सांचेज ने जैसे ही सर्जियों रोमेरो को छकाकर पेनल्टी पर निर्णायक गोल किया, एस्टेडिया नेशनल में मौजूद 45 हजार दर्शक जश्न मनाने लगे।

चिली ने शूटआउट में पूरा नियंत्रण रखा। अर्जेंटीना के गोंजालो हिगुएन का शाट क्रास बार से बाहर निकल गया जबकि चिली के गोलकीपर क्लाडियो ब्रावो ने बेनेगा का शाट रोक दिया था।

इस तरह से अर्जेंटीनी कप्तान मेसी का 22 साल में अपनी टीम को पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाने का सपना पूरा नहीं हो पाया। वह निराश दिख रहे थे। दूसरी तरफ चिली ने कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना पर पहली जीत दर्ज की।

चिली के स्टार अर्तुरो विडाल ने कहा, यह सपना सच होने जैसा है। हमने इसके लिये कड़ी मेहनत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल