1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना के कारडेटी ने मेसी और रोनाल्डिन्हो में इस खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ

अर्जेंटीना के कारडेटी ने मेसी और रोनाल्डिन्हो में इस खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2020 10:56 pm IST,  Updated : May 06, 2020 10:56 pm IST

 मार्टिन कारडेटी ने ब्राजील के रोनाल्डिन्हो और हमवतन लियोनेल मेसी के बीच अपनी पसंद चुनी है। 

Lionel Messi and Ronaldinho- India TV Hindi
Lionel Messi and Ronaldinho Image Source : GETTY

बार्सिलोना| अर्जेटीना के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मार्टिन कारडेटी ने ब्राजील के रोनाल्डिन्हो और हमवतन लियोनेल मेसी के बीच अपनी पसंद चुनी है। इस पूर्व खिलाड़ी ने ब्राजीलियाई खिलाड़ी को मेसी के ऊपर तरजीह दी है। इक्वाडोर फुटबॉल क्लब मुशुक रुना के मैनेजर कारडेटी ने कहा कि उन्होंने रोनाल्डिन्हो को पेरिस सेंट जर्मेन में काफी करीब से देखा है और उनके मुताबिक ब्राजीलियाई खिलाड़ी अलग तरह के फुटबॉलर हैं।

गोल डॉट कॉम ने कारडेटी के हवाले से लिखा है, "एक कोच के तौर पर मेरी टीम में मैं मेसी की जगह रोनाल्डिन्हो को चुनूंगा। मैंने रोनाल्डिन्हो के साथ एक साल बिताया है वह अलग तरह के खिलाड़ी हैं। उन्हें भगवान का आशीर्वाद हासिल है।"

ये भी पढ़ें : मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जॉन स्टोन्स ने फुटबॉल से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा को अहम बताया

उन्होंने कहा, "वह गेंद के साथ हमेशा बेहतरीन रहते हैं और वह काफी अभ्यास करते हैं जो वो मैचों में दिखाते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल