1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जॉन स्टोन्स ने फुटबॉल से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा को अहम बताया

मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जॉन स्टोन्स ने फुटबॉल से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा को अहम बताया

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2020 08:29 pm IST,  Updated : May 06, 2020 08:29 pm IST

इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जॉन स्टोन्स चाहते हैं कि वह मैदान पर लौटें लेकिन उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे केवल उचित समय पर ही देश में मैच शुरू करे।

मैनचेस्टर सिटी के...- India TV Hindi
मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जॉन स्टोन्स ने फुटबॉल से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा को अहम बताया  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर| इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जॉन स्टोन्स चाहते हैं कि वह मैदान पर लौटें लेकिन उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे केवल उचित समय पर ही देश में मैच शुरू करे। कोरोनावायरस के कारण मार्च से प्रीमियर फुटबाल लीग स्थगित है और स्टोन्स का मानना है कि मैच से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

स्टोन्स ने सिटी टीवी से कहा, "हम सब फुटबाल की वापसी चाहते हैं। लेकिन, मैं चाहता हूं कि यह सही समय पर हो और मैं चाहता हूं कि यह सभी के लिए सुरक्षित हो।"

उन्होंने कहा, " एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में फुटबाल खेलना चाहते हैं और फैन्स भी मैच के लिए आना चाहते हैं। अगर वे यहां नहीं आ पाते हैं तो वे टीवी पर देखेंगे। लेकिन हर कोई जानता है कि इसका प्यार और जुनून कैसा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल