1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना के फुटबॉलर हिगुएन को फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकता है रिवर प्लेट क्लब

अर्जेंटीना के फुटबॉलर हिगुएन को फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकता है रिवर प्लेट क्लब

 Reported By: IANS
 Published : May 03, 2020 08:22 pm IST,  Updated : May 03, 2020 08:22 pm IST

अर्जेंटीना के फुटबॉल क्लब रिवर प्लेट इटालियन क्लब जुवेंटस के फॉरवर्ड और अपने पूर्व खिलाड़ी गोंजालो हिगुएन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगा सकता है।

अर्जेंटीना के फुटबॉलर...- India TV Hindi
अर्जेंटीना के फुटबॉलर हिगुएन फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकता है रिवर प्लेट क्लब Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना के फुटबॉल क्लब रिवर प्लेट इटालियन क्लब जुवेंटस के फॉरवर्ड और अपने पूर्व खिलाड़ी गोंजालो हिगुएन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगा सकता है। रिवर प्लेट क्लब के खेल निदेशक एंजो फ्रांसेस्कोली ने ऐसे संकत दिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हिगुएन का जुवेंटस के साथ 2021 तक का करार है।

फ्रांसेस्कोली ने ओले न्यूज पोर्टल से कहा, "निश्चित रूप से, उन्होंने लौटने की इच्छा जताई है। यह उन पर और उनके योजना पर निर्भर करेगा। रिवर के लिए वह काफी महत्वपूर्ण हैं। वह यहां बड़े हुए हैं और उनके पिता भी क्लब के लिए खेल चुके हैं।" 

32 साल के हिगुएन जनवरी, 2007 में रियल मेड्रिड में जाने से पहले रिवर में ही थे। उन्होंने रिवर प्लेट के लिए 41 मैचों में 15 गोल किए थे। अर्जेंटीना के लिए 75 मैच खेलने वाले हिगुएन ने पिछले साल मार्च में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था और इस समय वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल