1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिर पर बॉल लगने से अर्जेटीनियाई फुटबाल खिलाड़ी की मौत

सिर पर बॉल लगने से अर्जेटीनियाई फुटबाल खिलाड़ी की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 01:18 pm IST

फावरे उस दौरान लीगा डिपार्टमेंटल दे कोलोन में रविवार को डेफेंसोरेस के खिलाफ सान जॉर्ज की ओर से खेल रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी।

Football- India TV Hindi
Football

सान मिगुएल दे टुकुमान (अर्जेटीना): अर्जेटीना के क्षेत्रीय लीग फुटबाल खिलाड़ी मिकेल फावरे की एक मैच में दो बार सिर पर चोट लगने के कारण मौत हो गई। फावरे उस दौरान लीगा डिपार्टमेंटल दे कोलोन में रविवार को डेफेंसोरेस के खिलाफ सान जॉर्ज की ओर से खेल रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी।

एक वेबसाइट के अनुसार फुटबाल खिलाड़ी 'लेफ्ट टचलाइन' की ओर दौड़ रहे थे, जब वह गिर पड़े। उनका सिर अचानक प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के घुटने से जा टकराया।

इसके बाद जब वह एक 'नॉक' के लिए बहस में व्यस्त थे, तब एक अन्य खिलाड़ी से मारी गई बॉल उनके सर से जा टकराई, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े और फिर नहीं उठे। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ेः पूर्व महिला फुटबाल खिलाड़ी ने भारतीय फुटबाल महासंघ की खोली कलई

वीडियो फुटेज देखने के बाद और चश्मदीदों से पूछताछ के बाद ही अदालत उनकी मौत के पीछे की असली वजह का पता लगा पाएगी। अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) ने अपने बयान में कहा, "लीग में क्लब जॉर्ज के लिए खेलते हुए फावरे के निधन पर एएफए शोक जताता है। इसके साथ ही संघ का समर्थन उनके परिजनों और क्लब के साथ है।"

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल