1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के बीच फिर से ट्रेनिंग करने को तैयार आर्सेनल

कोरोना महामारी के बीच फिर से ट्रेनिंग करने को तैयार आर्सेनल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 03:22 pm IST

लीग में इस समय नौवें नंबर पर काबिज आर्सेनल ने घोषणा की है कि वे अपने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग पर लौटने की इजाजत देगा, लेकिन उन्हें सरकार की सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

Arsenal Team- India TV Hindi
Arsenal Team Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल कोरोनावायरस महामारी के बीच फिर से ट्रेनिंग शुरू करने को तैयार है। लीग में इस समय नौवें नंबर पर काबिज आर्सेनल ने घोषणा की है कि वे अपने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग पर लौटने की इजाजत देगा, लेकिन उन्हें सरकार की सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

डेली मेल ने आर्सेनल के प्रवक्ता के हवाले से कहा, " खिलाड़ियों को अगले सप्ताह हमारे लंदन के कॉलेनी ट्रेनिंग मैदान में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।"

उन्होंने कहा, "प्रवेश सीमित होगा, सावधानीपूर्वक इसका प्रबंध किया जाएगा और पूरे समय सामाजिक दूरी को बनाए रखा जाएगा। खिलाड़ी अकेले ही यात्रा करेंगे, वे व्यक्तिगत तौर पर ट्रेनिंग करेंगे और घर लौट जाएंगे। "

ये भी पढ़ें : कोरोना वायरस के कारण खिलाड़ियों की वेतन में कटौती नहीं करेगा चेल्सी

आर्सेनल को देखकर अन्य टीमें भी जल्द ही मैदान पर ट्रेनिंग के लिए लौट सकती है। जर्मनी में तो बुंदेसलीगा ने नौ मई मैचों के फिर से शुरू करने की संभावित तारीख तय कर रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल