1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे एश बार्टी और दानिल मेदवेदेव

मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे एश बार्टी और दानिल मेदवेदेव

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2021 11:23 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 11:23 am IST

बार्टी ने सातवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-7 (5), 6-3 से हराया। यह पिछले चार मैचों में तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने तीन सेट में जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने हालांकि फ्रांसिस टिफोउ को आसानी 6-4, 6-3 से पराजित किया।   

Ash Barty, Danil Medvedev, semi-finals, Miami Open- India TV Hindi
Ash Barty, Daniil Medvedev Image Source : GETTY

विश्व की नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश बार्टी ने आखिरी नौ अंक हासिल करके मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय दानिल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनायी। 

बार्टी ने सातवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-7 (5), 6-3 से हराया। यह पिछले चार मैचों में तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने तीन सेट में जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने हालांकि फ्रांसिस टिफोउ को आसानी 6-4, 6-3 से पराजित किया। 

यह भी पढ़ें- WI vs SL, 2nd Test Day-2 : कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के दमदार शतक से मजबूत स्थिति में वेस्टइंडीज

अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीनी खिलाड़ी डिएगो श्वार्टजमैन को 6-3, 4-6, 7-5 से हराकर उलटफेर किया। एक अन्य मैच में रूस के आंद्रेई रूबलेव ने मारिन सिलिच को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। 

महिला वर्ग में बार्टी सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना से भिड़ेगी जिन्होंने अनास्तेसिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-2 से हराया। 

जॉन इसनर ने एक मैच प्वाइंट गंवाया और आखिर में राबर्टो बातिस्ता आगुट ने उन्हें 6-3, 4-6, 7-6 (7) से पराजित किया। सेमीफाइनल में मेदवेदेव और आगुट आमने सामने होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल