1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी फ़ाइनल: हाफ टाइम में भारत पाकिस्तान से 2-1 से आगे

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी फ़ाइनल: हाफ टाइम में भारत पाकिस्तान से 2-1 से आगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 30, 2016 07:00 pm IST,  Updated : Oct 30, 2016 07:00 pm IST

कुआंटान (मलेशिया): भारतीय हॉकी टीम ने आज यहां हाकी ​ एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी फ़ाइनल के हाफ़ टाइम ब्रेक में चिर प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा विजेता पाकिस्तान से 2-1 से आगे है। भारत ने अपने स्टार

indian-hockey-team, asian chmapions trophy- India TV Hindi
indian-hockey-team, asian chmapions trophy

कुआंटान (मलेशिया): भारतीय हॉकी टीम ने आज यहां हाकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी फ़ाइनल के हाफ़ टाइम ब्रेक में चिर प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा विजेता पाकिस्तान से 2-1 से आगे है। 

भारत ने अपने स्टार गोलकीपर और कप्तान पी.आर.श्रीजेश की बदौलत शनिवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इसके अलावा, पाकिस्तान ने भी शनिवार को हुए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास पर एक नजर डालें, तो भारतीय टीम ने 2011 में पाकिस्तान को पेनाल्टी शूटआउट में मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी। हालांकि, पाकिस्तान की टीम इस खिताब को दो बार अपने नाम कर चुकी है।

कतर की राजधानी दोहा में 2012 में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अपना बदला पूरा करते हुए भारत को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी और 2013 में मेजबान देश जापान को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल