1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कबड्डी): भारतीय पुरुष टीम का विजयी आगाज

एशियाई खेल (कबड्डी): भारतीय पुरुष टीम का विजयी आगाज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2018 02:46 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 02:46 pm IST

 ग्रुप-ए में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी। 

भारतीय पुरुष कबड्डी...- India TV Hindi
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम 

जकार्ता: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने कप्तान अजय ठाकुर की कप्तानी में अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को जारी एशियाई खेलों में पहले मैच में जीत हासिल की। ग्रुप-ए में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी। इसी ग्रुप में भारत का सामना श्रीलंका से शाम को होगा। भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए हाफ टाइम तक 30-15 से बढ़त बना ली थी। अच्छे डिफेंस के साथ खेल रही भारतीय टीम के खिलाड़ी बांग्लादेश के रेडरों को अंक लेने का मौका नहीं दे रहे थे। 

इस बीच, बांग्लादेश की टीम ऑल आउट हो गई और भारत ने 39-15 से बढ़त बना ली। टीम के रेडर बांग्लादेश के डिफेंस को कमजोर कर रहे थे। 

बांग्लादेश को एक भी अंक लेने का मौका न देते हुए भारत ने 45-15 से अच्छी बढ़त बना ली और एक बार फिर बांग्लादेश को ऑल आउट कर अपना स्कोर 50-20 तक दिया। यहां से बांग्लादेश के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया और आखिरकार उसे 21-50 से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल