1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (बास्केटबाल): भारतीय महिला टीम की लगातार तीसरी हार

एशियाई खेल (बास्केटबाल): भारतीय महिला टीम की लगातार तीसरी हार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2018 01:45 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 01:45 pm IST

 युनिफाइड कोरिया ने भारत को 104-54 से करारी शिकस्त दी। 

...- India TV Hindi
भारतीय महिला बास्केटबाल टीम को 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

जकार्ता: भारतीय महिला बास्केटबाल टीम को 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। युनिफाइड कोरिया ने भारत को 104-54 से करारी शिकस्त दी। भारत को ग्रुप ए के पहले मुकाबले में कजाकिस्तान ने 79-61 और दूसरे मुकाबले में ताइवान ने 84-61 से मात दी थी। 

कोरिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भारत शुरू से ही दबाव में नजर आया और एक भी क्वार्टर में बढ़त नही बना पाया। पहले क्वार्टर में कोरिया ने 22-12 की बढ़त बनाई और पहला हाफ समाप्त होने से पहले दूसरे क्वार्टर में भी 27-10 से आगे रहा। 

दूसरे हाफ के तीसरे और चौथे क्वार्टर में 25-17, 30-15 से आगे रहते हुए कोरिया ने भारतीय टीम को करारी शिकस्त दी। 

अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना गुरुवार को मेजबान इंडोनेशिया से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल