1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018 Day 8 India Schedule: यहां जानिए 8वें दिन एशियाई खेलों में भारत का फुल शेड्यूल

Asian Games 2018 Day 8 India Schedule: यहां जानिए 8वें दिन एशियाई खेलों में भारत का फुल शेड्यूल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 25, 2018 11:15 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 11:15 pm IST

 मेडल टैली में भारत सात गोल्ड, पांच सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल्स से आठवें स्थान पर बना हुआ है। यहां जानिए भारतीय दल के एशियाई खेलों के कल यानी आठवें दिन का पूरा कार्यक्रम।  

एशियाई खेल- India TV Hindi
एशियाई खेल Image Source : GETTY

शॉटपुट ऐथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर के गोल्ड मेडल की बदौलत भारत ने ऐथलेटिक्स अभियान की बेहतरीन शुरूआत की है। इस गोल्ड और स्क्वैश में तीन सिंगल ब्रॉन्ज मेडल ने 18वें एशियाई खेलों के 7वें दिन को देश के लिए शानदार बना दिया। मेडल टैली में भारत सात गोल्ड, पांच सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल्स से आठवें स्थान पर बना हुआ है। यहां जानिए भारतीय दल के एशियाई खेलों के कल यानी आठवें दिन का पूरा कार्यक्रम।

एथलेटिक्स : 

महिला 400 मी बाधा दौड़ : जौना मुर्मु 
पुरूष 400 मी बाधा दौड़ : संतोष कुमार तमिलारासन, धरूण अय्यासैमी 
महिला 100 मी सेमीफाइनल : दुती चंद 
पुरूष लंबी कूद फाइनल : श्रीशंकर 
महिला 400 मीटर फाइनल : हिमा दास, निर्मला शेरॉन 
पुरूष 10,000 मीटर फाइनल : लक्ष्मणन गोविंदन 

तीरंदाजी : 
कम्पाउंड पुरूष टीम 1/8 एलिमिनेशन : भारत बनाम कतर 
कम्पाउंड महिला टीम क्वार्टरफाइनल : भारत बनाम निर्धारित होगा 

बैडमिंटन : 
महिला एकल (क्वार्टरफाइनल) : साइना नेहवाल बनाम रतचानोक इंतानोन, पीवी सिंधू बनाम जिंदापोल नितचानोन 

मुक्केबाजी : 
पुरूष लाइटवेट (60 किग्रा) : शिव थापा बनाम जून शान 
पुरूष वेल्टरवेट (69 किग्रा) : मनोज कुमार बनाम अब्दुरखमान अब्दुरखमानोव 
महिला फ्लाईवेट (51 किग्रा) : सरजूबाला देवी बनाम मदिना घाफोरोवा 

ब्रिज : सुबह आठ बजे शुरू ​

कैनो/कयाक : 
स्प्रिंट 500 मी महिला (हीट) : भारत 
स्प्रिंट 500 मी पुरूष (हीट) : भारत 

गोल्फ : 
पुरूष व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 
महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 

हैंडबाल : 
पुरूष मुख्य राउंड ग्रुप 3 राउंड 7 मैच : भारत बनामन चीनी ताइपे 

हाकी : 
भारत बनाम कोरिया 

सेपकटकरा 
पुरूष रेगू शुरूआती ग्रुप बी मैच : भारत बनाम मलेशिया, भारत बनाम चीन 

निशानेबाजी : 
स्कीट महिला क्वालीफिकेशन : रश्मि राठौड़, गनेमत शेखॉन 
स्कीट पुरूष क्वालीफिकेशन : अंगद वीर सिंह बाजवा, शीराज शेख 

टेबल टेनिस : 
महिला टीम शुरूआती राउंड ग्रुप ए : भारत बनाम कतर, भारत बनाम चीनत, भारत बनाम ईरान 
पुरूष टीम शुरूआती राउंड ग्रुप डी : भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात, भारत बनाम चीनी ताइपे 

वालीबाल : 
पुरूष ग्रुप मैच : भारत बनाम जापान। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल