1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (हैंडबॉल): भारत ने पाकिस्तान को 28-27 से हराया

एशियाई खेल (हैंडबॉल): भारत ने पाकिस्तान को 28-27 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2018 01:04 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 01:04 pm IST

भारत की यह दूसरी जीत है। उसने इससे पहले भारत ने मलेशिया को 45-19 से हराया था।

भारत ने पाकिस्तान को...- India TV Hindi
भारत ने पाकिस्तान को 28-27 से हराया

जकार्ता: भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम ने 18वें एशियाई खेलों के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से हरा दिया। ग्रुप-3 में शुक्रवार को हुए अपने पहले मुकाबले में भारत ने शानदार खेल दिखाया और पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान को बढ़त लेने से रोके रखा। भारत ने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए 15-12 की बढ़त बना ली थी। 

हालांकि दूसरे हाफ में पाकिस्तान को अच्छी वापसी की और भारत को अपने से आगे निकलने से रोके रखा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 14-14 रहा। इस तरह भारत ने पहले और दूसरे हाफ के आधार पर 28-27 की बढ़त के साथ मैच अपने नाम कर लिया। 

भारत की यह दूसरी जीत है। उसने इससे पहले भारत ने मलेशिया को 45-19 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला रविवार को चीनी ताइपे से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल