1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल: मिक्स टीम इवेंट में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज

एशियाई खेल: मिक्स टीम इवेंट में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 12:29 pm IST

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन यह भारत की झोली में गिरा पहला पदक है।

अपूर्वी चंदेला- India TV Hindi
अपूर्वी चंदेला

जकार्ता: भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन यह भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। अपूर्वी और रवि की जोड़ी ने इस स्पर्धा के फाइनल में 429.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए जीता। इलिमिनेशन की कगार पर बैठी चीन ने शानदार वापसी करते हुए 492.5 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। 

भारतीय टीम ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम को 835.3 अंक हासिल हुए। इस सूची में शीर्ष-5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया ने 836.7 अंकों के साथ कब्जा जमाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल