1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (हैंडबॉल): चीनी ताइपे से हारा भारत

एशियाई खेल (हैंडबॉल): चीनी ताइपे से हारा भारत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 12:37 pm IST

खराब डिफेंस के कारण भारतीय टीम इस मैच में चीनी ताइपे से 31-35 से हार गई।

...- India TV Hindi
भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम

जकार्ता: भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम को 18वें एशियाई खेलों में आठवें दिन रविवार को ग्रुप-3 में खेले गए मैच में चीनी ताइपे की टीम से हार का सामना करना पड़ा। खराब डिफेंस के कारण भारतीय टीम इस मैच में चीनी ताइपे से 31-35 से हार गई। इस हार के बाद ग्रुप-3 में भारतीय टीम तीन मैचों में हासिल किए गए चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं चीनी ताइपे की टीम आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। 

चीनी ताइपे ने ग्रुप स्तर पर खेले गए अपने सभी चार मैचों में जीत हासिल की है। 

भारत ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 45-19 से हराकर विजयी शुरुआत की थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उसने 28-27 से जीत हासिल की। 

भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब 29 अगस्त को अंतिम ग्रुप मैच में इंडोनेशिया से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल