1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : दुती ने भारत को दिलाया एक और मेडल, 200 मीटर स्पर्धा में भी जीता रजत

एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : दुती ने भारत को दिलाया एक और मेडल, 200 मीटर स्पर्धा में भी जीता रजत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 05:43 pm IST

भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता।

दुती चंद- India TV Hindi
दुती चंद Image Source : GETTY IMAGES

जकार्ता। भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इन खेलों में दुती का यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था।

बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग ने 22.96 सेकेंड में रेस पूरी की और पहले पायदान पर रहते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। चीन की योंगली वेई ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 23.27 सेकेंड का समय निकालते हुए पदक अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल