1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल: भारत ने घुड़सवारी में जीते 2 सिल्वर, एकल स्पर्धा में फवाद मिर्जा और टीम इवेंट में जीता मेडल

एशियाई खेल: भारत ने घुड़सवारी में जीते 2 सिल्वर, एकल स्पर्धा में फवाद मिर्जा और टीम इवेंट में जीता मेडल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 01:21 pm IST

मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया। 

फवाद मिर्जा- India TV Hindi
फवाद मिर्जा

जकार्ता: भारत को 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन घुड़सवारी स्पर्धा में दो रजत पदत हासिल हुए हैं। भारत को घुड़सवारी की एकल स्पर्धा में पहला रजत पदक फवाद मिर्जा ने दिलाया, वहीं दूसरा रजत टीम स्पर्धा में हासिल हुआ है। मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया। 

पांच साल की उम्र से घुड़सवारी सीख रहे मिर्जा ने 2014 में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया था। ऐसे में यह एशियाई खेलों का उनका पहला पदक है। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के योशियाकी ओइवा ने जीता। उन्होंने 22.70 सेकेंड का समय लिया। चीन के एलेक्स हुआ ने 27.10 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। 

इसके अलावा, टीम स्पर्धा में भी भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक ही जीता। राकेश कुमार, आशीष मलिक, जीतेंद्र सिंह और मिर्जा की टीम ने 121.30 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। 

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जापान ने ही जीता। जापान की टीम ने 82.40 सेकेंड का समय लिया। थाईलैंड ने 126.70 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पर कब्जा जमाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल