1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (टेबल टेनिस) : भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

एशियाई खेल (टेबल टेनिस) : भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 27, 2018 09:06 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 09:06 pm IST

भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल मैच में हांग कांग ने 3-1 से हराया। भारत की तरफ से सिर्फ मनिका बत्रा ही अपना मुकाबला जीत सकीं।

मनिका बत्रा- India TV Hindi
मनिका बत्रा

जकार्ता: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई। भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल मैच में हांग कांग ने 3-1 से हराया। भारत की तरफ से सिर्फ मनिका बत्रा ही अपना मुकाबला जीत सकीं। उन्होंने चिंग हो ली को 11-9, 11-9, 5-11, 11-6 से हराया। मनिका ने पहला मैच जीत भारत को 1-0 से आगे कर दिया था, लेकिन होई केम डू ने अयहिका मुखर्जी को मात देकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 

केम ने मुखर्जी को 12-14, 11-4, 12-10, 11-8 से मात दी। अगले मैच में भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मौमा दास को सू वेई याम मिनी ने 6-11, 13-11, 11-8, 3-11, 5-11 से मात देकर हांग कांग को 2-1 की बढ़त दिला दी। 

अगला मैच रिवर्स एकल मुकाबला था जहां मनिका को केम ने सीधे गेमों में 11-8, 11- 8-11, 13-11 से मात दे अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल