1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL : नॉर्थईस्ट युनाइटेड को हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंचा एटीकेएमबी

ISL : नॉर्थईस्ट युनाइटेड को हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंचा एटीकेएमबी

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2021 08:45 am IST,  Updated : Mar 10, 2021 08:45 am IST

एटीकेएमबी 3-2 के कुल स्कोर के साथ जीत दर्ज की। फाइनल में एटीकेएमबी का सामना 13 मार्च को मुम्बई सिटी एफसी से होगा, जो पहली बार खिताब के लिए प्रयासरत है। 

sl today, isl live score, isl live streaming, isl 2020-21 playoffs live streaming updates, today isl- India TV Hindi
ATKMB Image Source : TWITTER/ISL

एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में मंगलवार को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 2-1 से हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का पहला चरण 1-1 की बराबरी पर छूटा था इस तरह एटीकेएमबी दिया। 

इसी के साथ एटीकेएमबी 3-2 के कुल स्कोर के साथ जीत दर्ज की। फाइनल में एटीकेएमबी का सामना 13 मार्च को मुम्बई सिटी एफसी से होगा, जो पहली बार खिताब के लिए प्रयासरत है। 

मुम्बई ने सोमवार को नियमित और अतिरिक्त समय के गोलरहित निकलने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में एफसी गोवा को 6-5 से हराया था। गत चैम्पियन एटीकेएमबी की टीम आज मैच के शुरू से दबदबा बनाकर खेली। उसने डेविड विलियम्स के गोल की मदद से 38वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरे हाफ में मनवीर सिंह (68वें मिनट) के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।

नार्थईस्ट की टीम ने 74वें मिनट में वीपी सुहैर की गोल से वापसी की लेकिन टीम 86वें मिनट में बराबरी करने का मौका चूक गयी। बॉक्स के अंदर सुहैर से मिले पास पर आशुतोष गेंद को गोल पोस्ट के ऊपर से मार बैठे। 

इससे उनकी टीम की पहली बार फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल