1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्राजील लीग : फ्लुमिनेंस को हराकर एटलेटिको मिनिएरो तीसरे पायदान पर

ब्राजील लीग : फ्लुमिनेंस को हराकर एटलेटिको मिनिएरो तीसरे पायदान पर

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 06:17 pm IST,  Updated : May 18, 2015 06:19 pm IST

रियो डी जनेरियो: फ्लुमिनेंस के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ एटलेटिको मिनिएरो ब्राजीलियाई सेरी-ए फुटबाल लीग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को डिफेंडर जेमरसन ने मैच

ब्राजील लीग :...- India TV Hindi
ब्राजील लीग : फ्लुमिनेंस को हराकर एटलेटिको मिनिएरो तीसरे पायदान पर

रियो डी जनेरियो: फ्लुमिनेंस के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ एटलेटिको मिनिएरो ब्राजीलियाई सेरी-ए फुटबाल लीग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को डिफेंडर जेमरसन ने मैच के पहले हाफ में दो गोल दागे। मध्यांतर के बाद जेसस डाटोलो और लुआन ने भी एक-एक गोल किए।

फ्लुमिनेंस की ओर से एकमात्र गोल 89वें मिनट में ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फ्रेड ने दागा।

अन्य मैचों में एवर्टन इंजूरी टाइम में गोल करते हुए फ्लामेंगो के खिलाफ मुकाबला 2-2 से ड्रा कराने में कामयाब रहा। सांतोस ने क्रुजिएरो को 1-0 से हराया, जबकि इंटरनासियोनल भी एवाई के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। ज्वाइनविले और पामिरास का मुकाबला गोलरहित रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल