1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. COVID-19: एटलेटिको ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की सैलरी में की कटौती

COVID-19: एटलेटिको ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की सैलरी में की कटौती

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 06:39 pm IST

पूर्व स्पेनिश लीग चैम्पियन एटलेटिको मेड्रिड ने अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की सैलरी 70 फीसदी तक काटने का फैसला किया है।

COVID-19: एटलेटिको ने...- India TV Hindi
COVID-19: एटलेटिको ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की सैलरी में की कटौती Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| पूर्व स्पेनिश लीग चैम्पियन एटलेटिको मेड्रिड ने अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की सैलरी 70 फीसदी तक काटने का फैसला किया है। क्लब ने एक बयान में कहा है कि इस फैसले से उसे अपने उन 430 कर्मचारियों की सैलरी देने में मदद मिलेगी, जो कोरोनावायरस के कारण छुट्टी पर भेज दिए गए हैं।

क्लब के मुताबिक मेन्स ए टीम, मेन्स बी टीम और विमेंस एक टीम की सैलरी काटी जा रही है और यह व्यवस्था इमरजेंसी तक बनी रहेगी। स्पेन में कोरोना के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। स्पेन में अब तक 1.12 लाख लोग संक्रमित बताए रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल