1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑकलैंड में होने वाले एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट रद्द

ऑकलैंड में होने वाले एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 04:49 pm IST

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में अगले साल जनवरी में होने वाले एटीपी और डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी के खतरों के कारण रद्द कर दिया गया है।

ATP and WTA tournaments canceled in Auckland- India TV Hindi
ATP and WTA tournaments canceled in Auckland Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में अगले साल जनवरी में होने वाले एटीपी और डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी के खतरों के कारण रद्द कर दिया गया है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के निदेशक कार्ल बज ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि टूर्नामेंट के आयोजकों ने काफी अच्छे तरीके से इसकी तैयारी की थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते इसे रद्द कर दिया गया है।

एटीपी वर्ग में फ्रांस के यूगो हैम्बर्ट पुरुष वर्ग में मौजूदा चैंपियन हैं जबकि डब्ल्यूटीए की महिला वर्ग में अमेरिका की दिग्गज महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करना था।

ये भी पढ़ें - मैनचेस्टर युनाइटेड ने एडिसन कवानी के साथ किया करार

बज ने कहा, " इस खबर को साझा करने से हम दुखी हैं, लेकिन सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मैं क्लासिक टीम, स्वयंसेवकों और हमारे प्रायोजकों के अविश्वसनीय समर्पण का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस गर्मी में होने वाली इवेंट के लिए अथक प्रयास किया।"

टूर्नामेंट के तारीखों की अभी पुष्टि नहीं की गई है। जनवरी में न्यूजीलैंड पहुंचने वाले किसी भी खिलाड़ी को दो सप्ताह के क्वारंटीन में रहना होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण फिलहाल न्यूजीलैंड की सीमाएं बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल