1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी फाइनल्स : डॉमिनिक थीम और डेनिल मेदवेदेव में होगी खिताबी भिड़ंत

एटीपी फाइनल्स : डॉमिनिक थीम और डेनिल मेदवेदेव में होगी खिताबी भिड़ंत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 12:02 pm IST

मेदवेदेव ने शनिवार को सेमीफाइनल में एक सेट हारने के बाद दमदार वापसी करते हुए विश्व के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को 3-6, 7-6 (7-4), 6-3 से पटखनी देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

ATP Finals: Dominic thiem and Daniil Medvedev to clash with title- India TV Hindi
ATP Finals: Dominic thiem and Daniil Medvedev to clash with title Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। रूस के डेनिल मेदवेदेव एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम से भिडेंगे। मेदवेदेव ने शनिवार को सेमीफाइनल में एक सेट हारने के बाद दमदार वापसी करते हुए विश्व के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को 3-6, 7-6 (7-4), 6-3 से पटखनी देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

पहले सेट में नडाल एकतरफा खेल रहे थे लेकिन दूसरे सेट में वह 0-3 से पीछे रह गए। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेनिश खिलाड़ी ने 5-4 से वापसी की, लेकिन मेदवेदेव ने हार न मानते हुए सेट अपने नाम किया।

निर्णायक सेट में नडाल कहीं भी फॉर्म में नहीं लगे और रूसी खिलाड़ी ने सेट के साथ मैच भी अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें - झमाझम बारिश के बीच नेट्स प्रैक्टिस करता दिखा ये भारतीय बल्लेबाज, जीता फैन्स का दिल!

इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव एक भी मैच नहीं हारे हैं। वह इस टूर्नामेंट को जीतते हैं तो वह ऐसे चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने अजेय रहते साल के अंत का यह टूर्नामेंट अपने नाम किया हो।

मेदवेदेव फाइनल में थीम का सामना करेंगे जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में विश्व के नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-5, 6-7 (12-10), 7-6 (7-5) से हरा कर फाइनल में जगह पक्की की।

थीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल