1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ATP टेनिस कप : मेदवेदेव और रूबलेव ने रूस को दिलाया पहला खिताब

ATP टेनिस कप : मेदवेदेव और रूबलेव ने रूस को दिलाया पहला खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2021 12:30 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 12:30 pm IST

मेदवेदेव और रूबेल ने पूरे सप्ताह के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और अपने सभी एकल आठ मैच जीते। उन्होंने केवल दो सेट गंवाए।

Daniil Medvedev- India TV Hindi
Daniil Medvedev Image Source : GETTY

मेलबर्न| डेनिल मेदवेदेव और एंद्रे रूबलेव के शानदार प्रदर्शन के दम पर रूस ने रविवार को इटली को 2-0 से हराकर पहली बार एटीपी कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मेदवेदेव ने एकल वर्ग के पहले मैच में इटली के माटिओ बेरेटिनो को एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से मात दी और रूस को इटली के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद रूबलेव ने एकल वर्ग के दूसरे मैच में फेबियो फोगनिनी को 61 मिनट में 6-1, 6-2 हराकर रूस को 2-0 से जीत दिला दी।

मेदवेदेव और रूबेल ने पूरे सप्ताह के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और अपने सभी एकल आठ मैच जीते। उन्होंने केवल दो सेट गंवाए।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एज्रा मोसेल की हुई मौत

मेदवेदेव ने जीत के बाद कहा, "मैं अपनी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं। एंद्रे ने अपने सभी मैच जीते हैं। यहां मेरे साथ रहने और ट्रॉफी जीतने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल