सिडनी: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के वुमन सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। साइना ने फाइनल में चीन की सुन यु को 11-21 21-14 21-19 से हराया। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना के लिये रियो ओलंपिक अभियान से पहले यह प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला है।
उन्होंने 2011 विश्व चैम्पियन और 2012 ओलंपिक रजत पदकधारी चौथी वरीय यिहान को आधे घंटे तक चले सेमीफाइनल में 21.8, 21.12 से शिकस्त दी थी।
साइना 2014 में आस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं, उनका सुन के खिलाफ रिकार्ड 5.1 का है। सुन ने 2013 चाइना ओपन में एक बार इस भारतीय खिलाड़ी को पराजित किया था।