1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन का महासंग्राम, फाइनल में भिड़ेंगे फेडरर और नडाल

ऑस्ट्रेलियन ओपन का महासंग्राम, फाइनल में भिड़ेंगे फेडरर और नडाल

 Written By: IANS
 Published : Jan 27, 2017 08:45 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 08:45 pm IST

खराब फॉर्म और चोटों से जूझ रहे दिगग्ज टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस सिंगल्स फाइनल में आमने-सामने होंगे।

Roger federer and Rafael Nadal | Getty Images- India TV Hindi
Roger federer and Rafael Nadal | Getty Images

मेलबर्न: खराब फॉर्म और चोटों से जूझ रहे दिगग्ज टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस सिंगल्स फाइनल में आमने-सामने होंगे। दुनिया के नौवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नडाल ने शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से मिली कड़ी चुनौती को शानदार खेल से पार करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। नडाल ने विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त दिमित्रोव को 6-3, 5-7, 7 (7)-6 (5),6 (4)- 7 (7), 6-4 से मात दी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। यह मुकाबला कितना कड़ा रहा होगा इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मैच को जीतने के लिए नडाल को चार घंटे 56 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा। नडाल को बेशक दिमित्रोव से इस स्तर के खेल की उम्मीद नहीं होगी। बुल्गारियाई खिलाड़ी ने नडाल को हर एक अंक के लिए पसीना बहाने पर मजबूर किया। पहला सेट ही नडाल के लिए आसान रहा जिसे उन्होंने 6-3 से जीता। दिमित्रोव ने विश्व स्तरीय खेल दिखाया और दूसरा सेट टाई ब्रेकर में 7-5 से जीता। तीसरे सेट में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी रही, लेकिन स्पेनिश दिग्गज ने यह सेट 7(7)-6(5) से अपने नाम करते हुए मैच में वापसी की।

Rafael Nadal and Grigor Dimitrov | Getty Images
Rafael Nadal and Grigor Dimitrov | Getty Images

राफेल नडाल और ग्रिगोर दिमित्रोव। (Getty Images)

चौथे सेट में नडाल आगे थे लेकिन दिमित्रोव ने स्कोर 4-4 से बराबर कर नडाल के माथे पर शिकन ला दी और फिर मुकाबले को टाई ब्रेकर में ले गाए जहां वह नडाल पर हावी पड़े। निर्णायक सेट में नडाल ने दिमित्रोव को 6-4 से मात देते हुए आखिरकार जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। दिमित्रोव ने इस पूरे मुकाबले में नडाल से ज्यादा कुल 20 ऐस लगाई। नडाल 8 ऐस लगा सके। विनर्स के मामले में भी बुल्गारियाई खिलाड़ी नडाल से आगे रहे। नडाल ने 45 विनर्स लगाए तो दिमित्रोव ने 79। दिमित्रोव के पास पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का मौका था लेकिन अपना लगभग सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलने के बाद भी वह नडाल के सामने अंत में पस्त हो गए। यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल था। इससे पहले वह 2014 में विबंलडन के सेमीफाइनल में पहुंच चके हैं।

Rafael Nadal | Getty Images
Rafael Nadal | Getty Images

जीत की खुशी। (Getty Images)

नडाल ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम 2014 में फ्रेंच ओपन के तौर पर जीता था। पिछले साल चोट और खराब फॉर्म ने न सिर्फ उन्हें ग्रैंड स्लैम खिताबों से वंचित रखा बल्कि रैंकिंग में भी पीछे ढकेल दिया। अब ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल में दो ऐसे चैम्पियन खिलाड़ियों के बीच होने जा रहा है जो पिछले कुछ सालों में कोर्ट पर लड़खड़ाते दिखे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल