1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018: उलटफेर का शिकार होने से बचीं हालेप

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018: उलटफेर का शिकार होने से बचीं हालेप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2018 01:27 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 01:27 pm IST

कैरोलिना प्लिसकोवा और कैरोलिना गार्सिया भी अगले दौर में पहुंच गईं।

लौरेन डेविस से हाथ...- India TV Hindi
लौरेन डेविस से हाथ मिलातीं सिमोना हालेप

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने तीन मैच अंक बचाकर उलटफेर से बचते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। कैरोलिना प्लिसकोवा और कैरोलिना गार्सिया भी अगले दौर में पहुंच गईं। 

दो दिन भीषण गर्मी के बाद शनिवार को मेलबर्न पार्क पर तापमान 26 डिग्री था। रोमानिया की हालेप ने अमेरिका की लौरेन डेविस को 4-6, 6-4, 15-13 से हराया। वहीं छठी वरीयता प्राप्त प्लिसकोवा ने चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा को 7-6, 7-5 से हराया। 

अमेरिकी ओपन उपविजेता मेडिसन कीस ने रोमानिया की अना बोगडान को 6-3, 6-4 से हराया। अब वो फ्रांस की आठवीं वरीयता प्राप्त गार्सिया से खेलेंगी जिसने बेलारूस की अलेक्जेंद्रा सेसनोविच को मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल