1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2021 : राम और सालिसबुरी की जोड़ी पहुंची पुरुष युगल के फाइनल में

Australian Open 2021 : राम और सालिसबुरी की जोड़ी पहुंची पुरुष युगल के फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2021 03:00 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 03:00 pm IST

राम और सालिसबुरी का फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी से मुकाबला होगा।

Ram and Salisbury- India TV Hindi
Ram and Salisbury Image Source : GETTY

मेलबर्न| पांचवीं सीड अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जोए सालिसबुरी की जोड़ी ने छठी सीड ब्रिटेन के जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोएरेस की जोड़ी को सेमीफाइनल में हराकर शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम-ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट-एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, राम और सालिसबुरी की जोड़ी ने एक घंटे 45 मिनट तक चले मुकाबले में मरे और सोएरेस की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

राम और सालिसबुरी का फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी से मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरी सीड क्रोएशियाई जोड़ी निकोला मेकटिक और माते पैविच की जोड़ी को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। रविवार को ही पुरुष एकल फाइनल भी खेला जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल