1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन में फैंस के बिना भी जारी रहेगा आस्ट्रेलियन ओपन

लॉकडाउन में फैंस के बिना भी जारी रहेगा आस्ट्रेलियन ओपन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2021 10:58 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 10:58 am IST

विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया हालांकि अगले पांच दिन आस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है।

Australain Open- India TV Hindi
Australian Open Image Source : GETTY

मेलबर्न| पृथकवास होटल में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया हालांकि अगले पांच दिन आस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है। विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने शुक्रवार को प्रदेश भर में पांच दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। 

इसके तहत लोग जरूरी सामान खरीदने, सेवा कार्य या काम के अलावा बाहर नहीं निकल सकेंगे। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई ओपन जारी रह सकता है क्योंकि ये लोग अपने कार्यस्थल पर हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ इसके लिये स्टाफ न्यूनतम रखा जाये। आस्ट्रेलियाई ओपन होगा लेकिन दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे।’’ 

ये भी पढ़े - वसीम जाफर के सपोर्ट में उतरे अनिल कुंबले, लगा था मजहब के नाम पर टीम के चयन का आरोप

स्कूल और यूनिवर्सिटी सोमवार से बुधवार तक बंद रहेंगी। इसके अलावा शादी या धार्मिक आयोजन के लिये लोगों के जुटने पर प्रतिबंध रहेगा। लॉकडाउन की घोषणा से पहले मेलबर्न पार्क में आये दर्शकों को प्रवेश द्वार पर ही सामाजिक दूरी बनाये रखने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल और नाक के ऊपर तक मास्क लगाने की हिदायत दी गई। 

ये भी पढ़ें - न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, ये है वजह

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ से 21 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले यहां पहुंचाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना के मामले पाये जाने के बाद खिलाड़ियों को 14 दिन कड़े पृथकवास में रहना पड़ा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल