1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंची वोजनियाकी

आस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंची वोजनियाकी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2018 11:06 am IST,  Updated : Jan 21, 2018 11:06 am IST

वर्ल्ड नम्बर-2 कैरोलीना वोजनियाकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेस्लियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

caroline wozniacki- India TV Hindi
caroline wozniacki

मेलबर्न: वर्ल्ड नम्बर-2 कैरोलीना वोजनियाकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेस्लियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वोजनियाकी ने महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में स्लोवाकिया की मगदालेना रेबारिकोवा को मात दी। डेनमार्क की खिलाड़ी वोजनियाकी को वर्ल्ड नम्बर-21 रेबारिकोवा को हराने में ज्यादा समय नहीं लगा। एक घंटे तीन मिनट तक चले मैच में वोजनियाकी ने रेबारिकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात दी। 

वोजनियाकी का सामना अब महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो से होगा। सुआरेज ने चौथे दौर के मैच में इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को दो घंटे और 17 मिनट के भीतर 4-6, 6-4, 8-6 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल