1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविक के बाद मरे भी उलटफेर का शिकार

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविक के बाद मरे भी उलटफेर का शिकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2017 02:04 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 02:04 pm IST

दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर एंडी मरे को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स सिंगल्स ग्रुप के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार हुए।

Andy Murray and Mischa Zverev | Getty Images- India TV Hindi
Andy Murray and Mischa Zverev | Getty Images

मेलबर्न: दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर एंडी मरे को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स सिंगल्स ग्रुप के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार हुए। दुनिया के 50वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी मिशा जवेरेव ने मरे को हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम से बाहर कर दिया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी जनेरेव ने ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे को टूर्नामेंट में मेन्स सिंगल्स ग्रुप के चौथे दौर में 7-5, 5-7, 6-2, 6-4 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 6 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम कर चुके विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को भी इस बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

टूर्नामेंट में मेन्स सिंगल्स ग्रुप को दूसरे दौर के मुकाबले में सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी जोकोविक को गैर वरीय डेनिस इस्टोमिन ने 6-7, 7-5, 6-2, 6-7, 4-6 से मात दी। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त मरे 5 बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे और इस बार भी खिताब जीतने से चूक गए। ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जवेरेव का सामना रोजर फेडरर या की निशिकोरी में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल