1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वेंडेवेगे आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

वेंडेवेगे आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

 Written By: Agencies
 Published : Jan 24, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 12:22 pm IST

मेलबर्न: अमेरिका की कोको वेंडेवेगे ने फ्रेंच ओपन चैम्पियन गारबाइन मुगुरूजा को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना हमवतन वीनस विलियम्स से होगा। गैर वरीय कोको ने सातवीं वरीयता

Coco- India TV Hindi
Coco

मेलबर्न: अमेरिका की कोको वेंडेवेगे ने फ्रेंच ओपन चैम्पियन गारबाइन मुगुरूजा को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना हमवतन वीनस विलियम्स से होगा। 

गैर वरीय कोको ने सातवीं वरीयता प्राप्त स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी को 6-4, 6-0 से मात दी। अब वह वीनस से खेलेगी जिसने रूस की अनास्तासिया पी को हराया। 

छह फुट एक इंच लंबी वेंडेवेगे ने तीसरे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एंजेलिक करबर को हराया था। 

इस बीच पुरुष वर्ग में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सोमवार को फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 6-3, 6-3, 4-6, 6-4 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना कनाडा के मिलॉस राओनिक से होगा जिन्होंने सोमवार को ही स्पेन के रोबटरे बाउतिस्ता को दो घंटे 52 मिनट में 7-6(8-6), 3-6, 6-4, 6-1 से मात दी।

नडाल ने राओनिक के खिलाफ आठ मुकाबले खेले हैं जिसमें से छह में जीत हासिल की है। पिछले सत्र में पहले ही दौर से बाहर होने वाले नडाल इस साल इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल