1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open : खिलाड़ियों को लाने वाले चार्टर्ड प्लेन में सामने आया कोरोना संक्रमण का मामला

Australian Open : खिलाड़ियों को लाने वाले चार्टर्ड प्लेन में सामने आया कोरोना संक्रमण का मामला

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 11:34 am IST,  Updated : Jan 18, 2021 11:34 am IST

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने रविवार की रात पुष्टि की कि दोहा से आने वाली उड़ान में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है हालांकि वह खिलाड़ियों के दल का हिस्सा नहीं था। 

Australian Open, Corona infection, chartered plane - India TV Hindi
Australian Open Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिये खिलाड़ियों और स्टाफ को लाने वाले चार्टर्ड विमानों में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद कुल 72 खिलाड़ियों को कड़े क्वारंटीन में रहना होगा। इसके मायने हैं कि 14 दिन तक वे होटल के अपने कमरों से नहीं निकल सकेंगे और प्रैक्टिस भी नहीं कर पायेंगे। 

हलके क्वारंटीन में रहने वाले खिलाड़ी रोज पांच घंटे प्रैक्टिस कर सकेंगे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने रविवार की रात पुष्टि की कि दोहा से आने वाली उड़ान में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है हालांकि वह खिलाड़ियों के दल का हिस्सा नहीं था। 

अब बाकी सभी 58 यात्री होटल के अपने कमरों से 14 दिन तक बाहर नहीं आ पायेंगे जिनमें 25 खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे पहले 47 खिलाड़ी पहले ही कड़े क्वारंटीन में हैं जिनमें ग्रैंडस्लैम विजेता शामिल हैं। ये लॉस एंजिलिस और अबुधाबी से आने वाली उड़ानों में थे जिनमें पॉजिटिव मामले पाये गए। 

खिलाड़ियों ने कड़े प्रोटोकॉल पर आपत्ति भी जताई लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सभी को पहले ही जोखिम की चेतावनी दे दी गई थी। प्रोटोकॉल तोड़ने पर कड़े जुर्माने का प्रावधान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल