1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दिखा भावुक कर देने वाल नजारा, सेरेना ने पोंछे डायाना के आंसू

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दिखा भावुक कर देने वाल नजारा, सेरेना ने पोंछे डायाना के आंसू

 Reported By: IANS
 Published : Jan 20, 2019 07:57 am IST,  Updated : Jan 20, 2019 07:57 am IST

सेरेना ने शनिवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर के मैच में यूक्रेन की डायाना यास्ट्रेमस्का को मात दे चौथे दौर में प्रवेश किया। 

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दिखा भावुक कर देने वाल नजारा, सेरेना ने पोंछे डायाना के आंसू- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दिखा भावुक कर देने वाल नजारा, सेरेना ने पोंछे डायाना के आंसू Image Source : GETTY

मेलबर्न। खिलाड़ी सिर्फ खेल से महान नहीं होता, बल्कि मैदान के बाहर उसका व्यवहार अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ कैसा है यह बात भी काफी मायने रखती है और इसकी मिसाल अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने दी है। सेरेना ने शनिवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर के मैच में यूक्रेन की डायाना यास्ट्रेमस्का को मात दे चौथे दौर में प्रवेश किया। 

सेरेना से मात खाने के बाद 18 साल की डायाना रोने लगीं और तभी सेरेना ने उनके आंसू पोंछे और ढांढ़स बंधाया। सेरेना ने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में उनकी हौंसलअफजाई भी की। 

बीबीसी ने सेरेना के हवाले से लिखा, "आप भी आगे जाओगी, इसिलए रो नहीं।"

सेरेना ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार खेल खेला। वह शानदार तरीके से आगे बढ़ रही हैं और काफी युवा हैं। वह आगे जाने को तैयार हैं। मैं भी जब युवा थी मैंने भी काफी लोगों के खिलाफ खेला था और मैंने जिसका भी सामना किया था वो आसान नहीं था। आप कोर्ट पर उतर कर सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं।"

चौथे दौर में सेरेना का सामना वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा। हालेप ने सेरेना की बहन वीनस को ही मात देकर चौथे दौर में प्रवेश किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल