1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, प्लिसकोवा ने क्वार्टर फाइनल में हराया

सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, प्लिसकोवा ने क्वार्टर फाइनल में हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2019 11:08 am IST,  Updated : Jan 23, 2019 11:08 am IST

 अब सेमीफाइनल में प्लिसकोवा का सामना नाओमी ओसाका से होगा। 

सेरेना विलियम्स...- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाहर, प्लिसकोवा ने क्वार्टर फाइनल में हराया 

मेलबर्न: मार्गरेट कोर्ट के रिकार्ड 24 ग्रैंडस्लैम की बराबरी के लिये सेरेना विलियम्स को अभी और इंतजार करना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में उसे कैरोलिना प्लिसकोवा ने हरा दिया। अब सेमीफाइनल में प्लिसकोवा का सामना नाओमी ओसाका से होगा। सेरेना ने सिमोना हालेप को चौथे दौर में हराया था लेकिन क्वार्टर फाइनल में उन्हें 4-6, 6-4, 5-7 से हार झेलनी पड़ी। अब सेरेना मई में फ्रेंच ओपन में कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगी। 

प्लिसकोवा तीसरी बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन और पिछले साल अमेरिकी ओपन के अंतिम चार में पहुंची थी। दूसरी ओर ओसाका 1994 में किमिको डेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन अंतिम चार में पहुंचने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बनी। 

उसने उक्रेन की छठी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 6- 4, 6 -1 से हराया। वह अमेरिकी ओपन के बाद लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची है। 

स्वितोलिना को दूसरे सेट में कंधे या गले में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह लय कायम नहीं रख सकी । 

दूसरे सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा का सामना अमेरिका की गैर वरीय डेनियेले कोलिंस से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल