1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन : जोकोविच ने अंतिम-16 में प्रवेश किया

ऑस्ट्रेलियन ओपन : जोकोविच ने अंतिम-16 में प्रवेश किया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 19, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 02:18 pm IST

वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शनिवार को यहां कनाडा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। 

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : AP

मेलबर्न। वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शनिवार को यहां कनाडा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके जोकोविक ने 19 वर्षीय शापोवालोव को 6-3, 6-4, 4-6, 6-0 से शिकस्त दी। 

रॉड लेवर एरेना में हुए इस मुकाबले में 31 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने दमदार शुरुआत की लेकिन उनके विरोधी का खेल भी बेहतर होता गया। पहले दो सेट में एकतरफा हार झेलने के बाद शापोवालोव तीसरे सेट में वापसी की और जीत दर्ज की। हालांकि अंतिम सेट में उनके पास जोकोविक के बेहतरीन खेल का कोई जवाब नहीं था।

तीसरे दौर का यह मुकाबला 2 घंटे 22 मिनट तक चला। जोकोविक ने आखिरी बार 2016 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल