1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साइना दूसरे दौर में, सिंधू आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

साइना दूसरे दौर में, सिंधू आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 05:01 pm IST

सिडनी: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज के दूसरे दौर में पहुंच गई जबकि पी वी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। पुरूष एकल में भारत के किदाम्बी श्रीकांत और

saina-nehwal- India TV Hindi
saina-nehwal

सिडनी: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज के दूसरे दौर में पहुंच गई जबकि पी वी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। पुरूष एकल में भारत के किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा भी दूसरे दौर में पहुंच गए लेकिन आरएमवी गुरूसाइदत्त पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

दो साल पहले आस्ट्रेलिया ओपन जीतने वाली साइना ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की जाय लेइ को 21-10, 21-14 से हराया । सातवीं वरीयता प्राप्त साइना का सामना अब मलेशिया की जिन वेइ गो से होगा। दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को दक्षिण कोरयिा की 40वीं वरीयता प्राप्त किम ह्यो मिन ने 21-15, 21-19 से हराया। तन्वी लाड ने आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर टिफानी हो 18-21, 21-14, 21-11 से हराया। अब वह चौथी वरीयता प्राप्त वांग यिहान से खेलेगी।

12वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के एंग हा लोंग एंगस को 21-16, 21-12 से हराया। वहीं समीर ने इंडोनेशिया के एहसान मौलाना मुस्तफा को 22-20, 15-21, 21-15 से हराया । गुरूसाइदत्त को दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के हू युन ने 21-19, 12-21, 21-15 से हराया । श्रीकांत अब इंडोनेशिया के सोनी डी कुंकोरो से खेलेंगे जबकि समीर का सामना एंथोनी सिनिसुका और चोउ तियेन चेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इस बीच पुरूष युगल में भारत के निखार गर्ग और एम अनिल कुमार राजू को मलेशिया के आठवीं वरीयता प्राप्त वी शेम गोह और वी कियोंग तान ने 21-12, 21-10 से हरा दिया। दोनों पहले दौर का यह मुकाबला सिर्फ 16 मिनट में हार गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल