1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेरेना, वीनस के बीच होगा फाइनल

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेरेना, वीनस के बीच होगा फाइनल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Jan 26, 2017 02:56 pm IST

मेलबर्न: दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने आज गैर वरीय मिरजाना लुसिच-बारोनी को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर रिकार्ड 23वें ग्रैंडस्लैम की ओर कदम बढ़ाये।

Serena, Venus- India TV Hindi
Serena, Venus

मेलबर्न: दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने आज गैर वरीय मिरजाना लुसिच-बारोनी को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर रिकार्ड 23वें ग्रैंडस्लैम की ओर कदम बढ़ाये। 

फाइनल में सेरेना की भिड:त अपनी बड़ी बहन वीनस से होगी। सेरेना ने सेमीफाइनल में मिरजाना लुसिच-बारोनी को महज 50 मिनट में 6-2, 6-1 से पराजित किया और इससे वह अपने सातवें आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की ओर बढ़ रही हैं। 

अगर सेरेना खिताब जीत जाती हैं तो वह विश्व नंबर एक की रैंकिंग भी अपने नाम कर लेंगी। एंजलिक कर्बर ने पिछले साल सेरेना को शीर्ष से हटा दिया था। वीनस ने दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका की साथी कोको वांदेवेघे को 6-7, 6-2, 6-3 से मात दी। 

दोनों बहने आठ साल पहले फाइनल में आमने सामने हुई थीं और अब नौंवे ग्रैंडस्लैम फाइनल में भिड़ेंगी। सेरेना का वीनस के खिलाफ जीत का रिकार्ड 6-2 है। सेरेना का यह 29वां ग्रैंडस्लैम फाइनल है। 

वहीं पुरूष वर्ग में राफेल नडाल कल होने वाले सेमीफाइनल में बुल्गारिया के 15वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव से जबकि रोजर फेडरर दूसरे सेमीफाइनल में स्टेन वावरिंका से भिड़ेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल