1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: 2 भारतीयों के मुकाबले में प्रणीत पड़े भारी, जीता सिंगापुर ओपन

बैडमिंटन: 2 भारतीयों के मुकाबले में प्रणीत पड़े भारी, जीता सिंगापुर ओपन

 Written By: IANS
 Published : Apr 16, 2017 04:27 pm IST,  Updated : Apr 16, 2017 04:27 pm IST

भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने रविवार को हमवतन किदांबी श्रीकांत को हराकर सिगापुर ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। प्रणीत इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

Kidambi Srikanth and B Sai Praneeth | ROSLAN...- India TV Hindi
Kidambi Srikanth and B Sai Praneeth | ROSLAN RAHMAN/AFP/Getty Images

सिंगापुर: भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने रविवार को हमवतन किदांबी श्रीकांत को हराकर सिगापुर ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। प्रणीत इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। प्रणीत के करियर का भी यह पहला सुपरसीरीज खिताब है। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में 30वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणीत ने श्रीकांत को 17-21, 21-17, 21-12 से मात दी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले गेम की शुरुआत दोनों के बीच रोमांचक रही। एक समय दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 5-5 से बराबरी पर था, लेकिन श्रीकांत ने लगातार 4 अंक हासिल करत हुए अपनी 9-5 कर ली। यहां से श्रीकांत ने प्रणीत को एकबार भी बराबरी करने का मौका नहीं दिया और पहला गेम 21-17 से जीत लिया। पहला गेम हारने और दूसरे गेम में एक समय 2-7 से पिछड़ने के बाद प्रणीत ने अचानक गियर बदला और आक्रामकता तेज कर दी। प्रणीत ने पहले स्कोर 7-7 से बराबर कर लिया। बाद में 13-14 से पीछे चल रहे प्रणीत ने अगले 8 अंक अर्जित करने के दौरान श्रीकांत को सिर्फ 3 अंक लेने दिए और 21-17 से जीत हासिल की।

B Sai Praneeth | ROSLAN RAHMAN/AFP/Getty Images
B Sai Praneeth | ROSLAN RAHMAN/AFP/Getty Images

साई प्रणीत। (ROSLAN RAHMAN/AFP/Getty Images)

दूसरा गेम जीत मैच में बराबरी पर आ खड़े हुए प्रणीत ने तीसरे गेम की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की। पहला दो अंक हासिल करने वाले श्रीकांत इसके बाद प्रणीत के आगे जरा भी नहीं टिक सके। प्रणीत ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जल्द ही 10-3 से बड़ी बढ़त ले ली। श्रीकांत ने थोड़ा संघर्ष तेज किया और प्रणीत को लगातार अंक लेने से रोका, लेकिन प्रणीत स्कोर का अंतर अंत तक कायम रखने में सफल रहे। प्रणीत ने अंतत: श्रीकांत को 21-12 से करारी मात देते हुए न सिर्फ तीसरा गेम जीता बल्कि करियर का पहला सुपरसीरीज खिताब भी हासिल किया। 

Sai Praneeth | ROSLAN RAHMAN/AFP/Getty Images
Sai Praneeth | ROSLAN RAHMAN/AFP/Getty Images

साई प्रणीत की एक और तस्वीर। (ROSLAN RAHMAN/AFP/Getty Images)

सिंगापुर ओपन से पहले प्रणीत और श्रीकांत का सामना चार बार एक-दूसरे से हुआ था और श्रीकांत को इसमें सिर्फ एक बार जीत मिली थी। इस जीत के साथ प्रणीत ने श्रीकांत के खिलाफ जीत-हार का आंकड़ा 5-1 कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ जब भारत का कोई दो खिलाड़ी किसी सुपरसीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल