1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: उलटफेर का शिकार हुए प्रणॉय

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: उलटफेर का शिकार हुए प्रणॉय

 Reported By: IANS
 Published : Aug 01, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 04:15 pm IST

पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रणॉय को ब्राजील योगोर कोएल्हो ने मात दी।

एच एस प्रणॉय- India TV Hindi
एच एस प्रणॉय

नानजिंग (चीन): भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय को बुधवार को उलटफेर का शिकार होकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से बाहर होना पड़ा। पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रणॉय को ब्राजील योगोर कोएल्हो ने मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-11 प्रणॉय को 55 मिनट तक चले मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-39 ने पहला गेम 21-8 से हारने के बाद बाकी के दो गेमों में 16-21 15-21 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को डेनमार्क की किन एस्ट्रुप और आंद्रेस स्कारुप रासमुसेन की जोड़ी ने 18-21, 21-15, 16-21 से हराकर बाहर किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल