1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: आईबीएल-2 का आयोजन 2 जनवरी से

बैडमिंटन: आईबीएल-2 का आयोजन 2 जनवरी से

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2015 06:05 pm IST,  Updated : Oct 29, 2015 06:06 pm IST

नई दिल्ली: इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन अगले साल 2 से 17 जनवरी के बीच होगा। भारतीय बैडमिटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने गुरुवार को 2013 के बाद

बैडमिंटन: आईबीएल-2 का...- India TV Hindi
बैडमिंटन: आईबीएल-2 का आयोजन 2 जनवरी से

नई दिल्ली: इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन अगले साल 2 से 17 जनवरी के बीच होगा। भारतीय बैडमिटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने गुरुवार को 2013 के बाद इस लीग की वापसी की घोषणा की । बीते संस्करण की तरह आईबीएल-2 में भी छह टीमें हिस्सा लेंगी। एक टीम दिल्ली और एक लखनऊ की होगी। बाकी की चार फ्रेंचाइजी टीमों के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

दिल्ली फ्रेंचाइजी टीम का मालिकाना हक इनफाइनाइट कम्प्यूटर सोल्यूशंस नाम की कम्पनी के पास है जबकि लखनऊ फ्रेंचाइजी बीते बार की तरह इस बार भी सहारा समूह के पास रहेगा।

बीते संस्करण के मुकाबले पुणे, दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरू, हैदराबाद और मुम्बई में हुए थे लेकिन इस साल पुणे के स्थान पर चेन्नई को नए आयोजन स्थल के तौर पर चुना गया है।

दास गुप्ता ने कहा कि दूसरे संस्करण के लिए 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि रखी गई है और रूस, इंडोनेशिया, इंग्लैंड तथा जर्मनी सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने इसमें खेलने की स्वीकृति दे दी है।

लीग में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सायना नेहवाल, पीवी सिंधु, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, अजय जयराम, एचएस प्रनॉय, पारूपल्ली कश्यप, किदाम्बी श्रीकांत प्रमुख हैं।

आईबीएल-2 की शुरुआत मुम्बई में होगी और इसका फाइनल 17 जनवरी को दिल्ली में होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल