1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं सायना

बैडमिंटन : मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं सायना

 Written By: IANS
 Published : Dec 02, 2016 01:18 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 01:18 pm IST

मकाऊ: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को शुक्रवार को मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय खिलाड़ी सायना को शुक्रवार को खेले गए

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal

मकाऊ: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को शुक्रवार को मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय खिलाड़ी सायना को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चीन की झांग यिमान के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा। झांग ने सायना को 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-17 से मात दी।

विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त सायना का झांग के खिलाफ यह पहला मुकाबला था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। 

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में बी.साई प्रणीथ का मुकाबला शुक्रवार को चीन के झाओ जुन पेंग से होना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल