1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: सिंधु का विजयी अभियान जारी, झांग को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में किया प्रवेश

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: सिंधु का विजयी अभियान जारी, झांग को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में किया प्रवेश

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2019 10:42 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 10:42 pm IST

ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और 11-7 की बढ़त बना ली।

PV Sindhu, Indian Shuttler- India TV Hindi
PV Sindhu, Indian Shuttler Image Source : GETTY IMAGES

बासेल। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां जारी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के अपने तीसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका की बेइवन झांग को हराकर चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की पांचवें नम्बर की खिलाड़ी सिंधु ने गुरुवार को नौवीं सीड झांग को 21-14, 21-6 से हराया। सिंधु ने 34 मिनट में यह मैच समाप्त किया। 

ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और 11-7 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने फिर 17-10 की बढ़त कायम करने के बाद 21-14 से पहला गेम जीत लिया। 

दूसरे गेम में भी सिंधु आक्रामक शुरुआत के साथ 11-3 से आगे थी। सिंधु की खेल को देखकर लगने लगा कि झांग भारतीय खिलाड़ी के आगे नतमस्तक नजर आ रही है। सिंधु ने यहां से लगातार अंक लेते हुए 21-6 से गेम और मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

इस जीत के साथ सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-10 झांग के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 5-3 का कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल